बदायूं में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और ईको कार की भिड़ंत से दो लोगों की मौत, कई घायल

Horrific road accident in Badaun, two people died, many injured in collision between auto and eco car

  • बदायूं में सड़क हादसे में 2 की मौत, 6 घायल हुए
  • ऑटो और ईको कार की भिड़ंत से हुआ हादसा
  • पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

बदायूं/उत्तर प्रदेश। बदायूं जिले में बरेली-दातागंज रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां रिश्तेदारी में दिल्ली जा रहे ऑटो सवार लोगों की ईको कार से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में हुई भीषण भिड़ंत के दौरान ऑटो और ईको कार उछलकर खाई में जा गिरे। इस हादसे में एक बच्चा समेत दो की मौत हो गई है, जबकि करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली दातागंज क्षेत्र के बरेली-दातागंज रोड़ पर गांव चुटमुरी के रहने वाले जनार्दन (35 साल) अपने अन्य परिजनों के साथ दिल्ली रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस दौरान जनार्दन और उनके परिजनों ने ऑटो बरेली रेलवे स्टेशन तक के लिए बुक किया था। वहीं गांव ब्रह्मपुर के आस-पास सामने से आ रही ईको कार और ऑटो में जबरदस्त भिडंत हो गई। ईको कार और ऑटो कई फीट उछलकर खाई में जा गिरे। हादसे में ऑटो सवार जनार्दन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम बच्ची नेहा (5) ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बदायूं जिले के इस हादसे में प्रीति (33 वर्ष) अर्जुन (14 साल) और एटा की रहने वाली शिवानी (30 वर्ष) और पलक को गंभीर चोटें आई है। इधर कार सवार कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button