4 साल तक अफेयर! 3 महीने भी नहीं चली शादी, सपा नेत्री और बीएसपी नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा
Affair for 4 years! Marriage did not last even 3 months, high voltage drama between SP leader and BSP leader

आगरा/उत्तर प्रदेश। सपा नेत्री और बीएसपी नेता की शादी दोनों पार्टियों के गठबंधन की तरह ज्यादा नहीं टिक पाई। बेशक दोनों का अफेयर 4 साल तक चला। मगर उनकी शादी 3 महीने में ही टूट गई। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से केस दर्ज कर लिया है। दंपती के बीच का ये हाईवोल्टेज ड्रामा आगरा में चर्चा का विषय बना हुआ है।
साल 2023 में मेयर का चुनाव लड़ चुकी समाजवादी पार्टी की नेता जूही प्रकाश ने अपने पति योगेंद्र प्रताप सिंह पर शारीरिक उत्पीडऩ, जबरन बलात्कार करने आदि का केस दर्ज कराया है। जूही प्रकाश ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा जूही ने ससुरालीजनों पर भी उत्पीडऩ करने और छेड़छाड़ आदि के आरोप भी लगाए हैं। इधर योगेंद्र प्रताप सिंह ने 17 सितंबर को अपने ऊपर जानलेवा हमला करने और प्रॉपर्टी को हड़पने के संबंध में केस दर्ज कराया था।
जूही प्रकाश ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर उसकी मुलाकात योगेंद्र प्रताप से हुई थी। दोनों की बातें होने लगीं। इसके बाद 2020 में योगेंद्र ने जूही को अपने घर बुलाया। जूही का आरोप है कि योगेंद्र घर पर अकेला था। उसने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो वीडियो ले लिए और शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली ले जाकर अपने बड़े भाई के फ्लैट में कई बार बलात्कार किया। 3 साल तक वह उसके साथ जगह-जगह ले जाकर जबरन सेक्स करता रहा। शादी की बात कहने पर टालमटोल करता रहा।
डीसीपी सिटी से शिकायत के बाद एक जून 2024 में दोनों ने आर्य समाज में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों खंदारी के एक अपार्टमेंट में रहने लगे। इस दौरान कई बार दोनों में मारपीट और विवाद हुआ। 17 सितंबर को योगेंद्र प्रताप सिंह ने जूही प्रकाश पर जानलेवा हमला करने और संपत्ति को हड़पने का केस दर्ज कराया। इसके बाद दोनों अलग-अलग हो गए और दंपत्ति के बीच का हाई वोल्टेज ड्रामा लोगों के बीच में आ गया।
आगरा में दोनों नेताओं के बीच का ये मामला चर्चाओं में है। समाजवादी पार्टी के नेता जूही प्रकाश को पार्टी से अलग बता रहे हैं। जबकि बीएसपी में कार्यकारिणी सदस्य रहे योगेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में भी कोई बीएसी लीडर सामने नहीं आ रहा है। सपा नेत्री जूही प्रकाश ने बीएसपी नेताओं पर शादी तुड़वाने का आरोप लगाया है। जूही ने बताया कि शादी के बाद उसे पार्टी कई ऑफर मिले थे। मगर योगेंद्र ने उसे पद लेने से इनकार कर दिया। वह उसे भी बीएसपी में शामिल कराने का प्रयास कर रहा था।




