रायबरेली में करवाचौथ को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, प्रेमिका और प्रेमी को मिली खौफनाक सजा
In Raebareli, a lover went to meet his married girlfriend on Karvachauth, both the girlfriend and the boyfriend got a horrific punishment

रायबरेली/उत्तर प्रदेश। रायबरेली जिले के डीह थाने के एक गांव का है। करवा चौथ के दिन प्रेमिका के घर उसका प्रेमी मिलने पहुंचा था, लेकिन इसकी जानकारी परिवार और गांव वालों को हो गई थी। तभी सभी लोग चुपचाप प्रेमिका के फहर पहुँच कर प्रेमी को पकड़ लेते है इसके बाद दोनों को घर के बाहर लाकर जमकर पिटाई करते है।
ग्रामीणों और परिजन ने प्रेमिका को भी नहीं छोड़ा और उसे पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की और गाँव वालों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां भी दी है। और प्रेमी को भी रस्सी से बांधकर पिटाई लगाई है यह दोनों बचाने के लिए चिल्लाते रहे लेकिन ग्रामीणों को कोई तरस नही आया इन दोनों पर। फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई भी शिकायती पत्र नहीं पहुंचा है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में करवा चौथ पर शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांववालों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उन्हें मानवता को शर्मसार कर देने वाली सजा दी। बीच गांव में ले जाकर उन्हें एक पेड़ से रस्सी से कसकर बांध दिया। इसके बाद बारी बारी से गाँव वालों ने प्रेमिका और प्रेमी को बुरी तरह मारा पीटा गया।
इस बीच कुछ पुरुषों और महिलाओं ने महिला से बदसलूकी की लेकिन आसपास खड़े लोग तमाशा देखते रहे किसी ने इस मामले में बोलने या उनको कगुड़ाने की कोशिश नहीं की थी। कुछ तमाशबीन लोगों ने महिला के शरीर से कपड़ा खींचने की कोशिश की साथ ही गाँव की भीड़ ने उन्हें गालियां देते हुए वीडियो भी बनाया।
पुलिस को इस प्रकार की कोई भी घटना की जानकारी रात में हो गई थी। प्रेमी को थाने लाया गया था। उधर सलोन सीओ प्रदीप कुमार बताया है कि इस मामले में अभी तक किसी ने कोई भी तहरीर नही मिली है अगर शिकायत कोई करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेमी और प्रेमिका को रस्सी से बांधकर पीटते देखा जा रहा है। महिला को पेड़ से बांधा गया और वह अपने जिस्म को कपड़े से ढंकने की कोशिश कर रही है। वहीं, उसके प्रेमी के हाथ-पैर बांधकर उसे जमीन पर डाला गया है। प्रेमी युवक उसी गांव का रहने वाला है।




