इज़राइल ने अलेप्पो हवाई अड्डे पर हवाई हमला किया

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। इज़राइल द्वारा मंगलवार तड़के अलेप्पो हवाई अड्डे पर हवाई हमला करने के बाद वहां सेवाएं बाधित हो गईं और सभी उड़ानों को अन्य दो हवाई अड्डों की ओर भेजा गया। मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि इज़राइली जंगी विमानों ने भूमध्य सागर की ओर से अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया। समाचार एजेंसी के अनुसार हमले में ‘‘ हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा है और सेवाएं बाधित हो गयीं।’’

इज़राइल के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं। सीरिया के परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि जिन उड़ानों को अलेप्पो पहुंचना था, वे अब दमिश्क या लताकिया में उतरेंगी। सीरिया के गृह युद्ध की वजह से बुरी तरह तबाह हुए अलेप्पो हवाई अड्डे को पिछले माह, तुर्किए तथा सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में गहरा नुकसान हुआ था। गत 19 फरवरी को सीरिया की राजधानी दमिश्क के रिहायशी इलाकों पर इज़राइल के हवाई हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए थे और 15 घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button