गया पहुंचा पीएम मोदी का जबरा फैन, एक कप चाय पिलाने को 7 साल से कर रहा प्रयास

गया/बिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गया में होने वाली रैली से पहले उनके जबरा फैन अशोक साहनी पहुंच गए हैं। साहनी का सपना है कि वह अपने हाथों से पीएम मोदी को एक बार चाय पिलाएं। इसके लिए वह बिहार में पीएम मोदी की जहां-जहां भी रैली होती है, वह वहां पहुंच जाते हैं। हालांकि अभी तक उनका सपना अधूरा है, जिसके पूरे होने की उनकी उम्मीद बरकरार है।
गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सभा हो रही है। बिहार के अशोक कुमार साहनी पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन है। उनका दावा है कि वह पीएम मोदी को भगवान का दर्जा देते हैं।
अशोक साहनी 7 साल से पूरे भारत में पीएम मोदी को एक कप चाय पिलाने के लिए रैली स्थलों पर घूम रहे हैं। पीएम की जहां भी जनसभा होती है वह वहां पहुंच जाते हैं, लेकिन आज तक इनका सपना पूरा नहीं हुआ है। इस कड़ी में अशोक साहनी गया पहुंचे हैं।
पीएम की सभा के लिए पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी है। अशोक कुमार साहनी गया पहुंचे हैं। पूरे शरीर पर मोदी का टैटू बनाए हुए हैं और स्लोगन लिखे हुए हैं। हाथ पर मोदी की गारंटी अबकी बार 400 पार नमो नमः बीजेपी की संकल्प के तहत इन्होंने अपने माथे पर भारत का नक्शा और जय हिंद हेयर कटिंग स्टाइल से बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button