दिल्ली जा रहे यति नरसिंहानंद को पुलिस ने रोका, पीएम आवास पर धरना देने की थी प्लानिंग

गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी को पुलिस ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास जाने से रोक दिया। यति नरसिंहानंद का कहना है कि वह इस्लामिक जिहाद को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग को लेकर पीएम आवास जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से उन्हे नोटिस जारी किया गया था। कानून व्यवस्था की स्थिति की वजह से उन्हें दिल्ली जाने से रोका गया।
पुलिस द्वारा रोके जाने पर यति नरसिंहानंद गिरी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि आज इस्लाम का जिहाद संपूर्ण मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। अगर इस्लाम का जिहाद यूं ही चलता रहा तो बहुत जल्दी सारी दुनिया नष्ट हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि मानवता को जिंदा रखना है तो इस्लाम के जिहाद की अवधारणा को जड़ से मिटाना होगा। इसमें सरकार भी बहुत सकारात्मक भूमिका निभानी पड़ेगी। भारत सरकार इसके लिए एक श्वेत पत्र जारी करे, जिसमें हिन्दू वास्तविक समस्या को समझकर उसका निदान कर सके।
इस मौके पर डॉ. उदिता त्यागी, अनिल यादव, यति रणसिंहानंद गिरी, यति अभयानंद गिरी, चहन सिंह बालियान, सचिन सिरोही, अरुण त्यागी समेत कई लोग मौजूद रहे।




