बच्चों के हाथ में 15 फीट का विशालकाय अजगर! बुलंदशहर की सड़क पर टहलते हुए बना रहे रील

A 15 feet long giant python in the hands of children! Making reels while walking on the streets of Bulandshahr

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। यूपी के बुलंदशहर में 15 फुट का विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर को ग्रामीणों और बच्चों ने हाथ से ही पकड़ लिया। रोड पर लेकर घूमते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव डूंगरा जाट के पास अचानक अजगर निकलने से अफरा-तफरी मच गई। 15 फुट लंबे इस विशालकाय अजगर को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दर्जनभर से ज्यादा बच्चों ने अजगर को हाथ में पकड़ लिया और उसे रोड पर लेकर चल दिए।
करीब 3 किमी तक बच्चे अजगर के साथ चलते रहे और वीडियो बनाते रहे। सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हैरानी की बात ये रही कि किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस या वन विभाग को नहीं दी। बच्चों ने ही अजगर को जंगल में छोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम की वन विभाग के अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी।
बुलंदशहर जहांगीराबाद रोड पर छोटे-छोटे बच्चे युवा अजगर को हाथ में पकड़ कर ले जाते हुए जान जो कि मैं डालकर नजर आ रहे हैं जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यह जो बच्चे हैं वह सेल्फी खींचते हुए फोटो खींचते हुए और वीडियो बनाते हुए भी वीडियो में नजर आ रहे हैं जिनका कोई अपनी जान का फिक्र नहीं है । वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अजगर निकलने की सूचना प्राप्त हुई तत्काल वन विभाग की टीम को जहांगीराबाद भेज दिया गया है। अजगर को पड़कर वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button