पीरियड्स के दर्द से परेशान 19 साल की लड़की ने दी जान, परिवार में छाया मातम

कर्नाटक। कर्नाटक के तुमकुरु में एक 19 साल की लड़की ने मासिक धर्म के असहनीय दर्द के परेशान होकर अपनी जान दे दी। तुमकुरु जिले के ब्याठा गांव में 19 साल की कीर्तना की मौत की खबर ने पूरे इलाके को झखझोर कर रख दिया।
कीर्तना दो महीने पहले नौकरी की तलाश में अपने मामा के घर आई थी। काम नहीं मिलने पर वह मामा के घर पर ही रहने लगी।
मृतका के परिजनों के मुताबिक, कीर्तना लंबे समय से गंभीर पेट और मासिक धर्म के दर्द से परेशान थी। ये दर्द इस हद तक बढ़ जाता था कि वो कई बार अपनी सामान्य दिनचर्या के काम भी नहीं कर पाती थी। खुद को घर में अकेला और असहाय पाकर कीर्तना ने इस दर्द के छुटकारा पाने के लिए अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया। पुलिस कई अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है, जिससे की सच्चाई सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button