फतेहपुर के विजयीपुर में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम हुआ संपन्न

Our Courtyard Our Children program concluded in Vijayipur of Fatehpur

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के विजयीपुर स्थित बीआरसी के प्रांगण में उत्तर प्रदेश निपुण प्रदेश के अंतर्गत हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। जिसमें विजयीपुर ब्लॉक के समस्त 10 न्यायपंचायतों के 5–5 निपुण छात्र छात्राओं के साथ समस्त शिक्षक संकुल,नोडल शिक्षक तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों से विद्यालय परिसर में संचालित आंगनवाड़ी संचालिकाओं से समन्वय बनाकर निपुण अभियान को और गतिशील बनाने का आह्वान किया।एआरपी याजवेन्द्र सिंह ने वंडर बॉक्स के उपयोग ,लर्निग कार्नर के विभाजन व प्रयोग पर चर्चा, एआर पी पुष्पेन्द्र सिंह ने NEP 2020,एआरपी नवल किशोर वर्मा ने स्कूल रेडनेस कार्यक्रम के फेस–1,नोडल संकुल दिनेश कुमार ने माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम, शिक्षक भानू सिंह ने आदर्श बलवाटिका का प्रभावी संचालन, शिक्षक विनोद कुमार ने बच्चों तथा अभिभावकों द्वारा रचनात्मक गतिविधियों के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button