नैतिक शिक्षा जीवन का आधार है, ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानंद शर्मा

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत “बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, सेक्टर-ए, अलीगंज, सीतापुर रोड लखनऊ ” के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री | परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 385वाँ ऋषि वाड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ के सक्रीय कार्यकर्ता श्री हंस जी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में तथा उमानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Jalabhishek: 7 महाद्वीपों और 155 देशों के पवित्र जल से होगा रामलला का अभिषेक

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “नैतिक शिक्षा जीवन का आध र है, ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।” इस अवसर पर संस्थान के प्रबन्ध निदेशक एच. एन. जायसवाल, शम्भूशरण वर्मा वरिष्ठ पत्रकार ने भी विचार रखे एवं प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर उमानंद शर्मा, हंस कुमार, शम्भूशरण वर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), संस्थान के प्रबन्ध निदेशक एच. एन. जायवाल, प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला सहित छात्र-छात्रायें, संकाय सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button