कानपुर के ब्रह्मनगर में 300 मीटर सड़क धंसी, जिम्मेदार ठहरा दिए गए चूहे

300 meters of road collapsed in Brahmanagar, Kanpur, rats were held responsible

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर से सड़क धंसने का मामला सामने आया है। दरअसल, कानपुर के ब्रह्मनगर चौराहे पर चूहों ने इस कदर आतंक मचाया कि पूरा नाला ही बैठ गया। सड़क धंसने के कारण नगर निगम को करोड़ों का चूना लगा है। चूहों की हरकत से पहले सड़क पर एक सुराख हुआ। देखते ही देखते सुराख इतना बड़ा आकार ले लिया कि अधिकारियों के लिए यह परेशानी की वजह बन गया है। भविष्य में चूहे इस प्रकार की हरकत न करें, इसके लिए नगर निगम के स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है। निगम प्रशासन इसके लिए विशेष रणनीति तैयार करने की बात कर रहा है।
कानपुर के कई चौराहों पर बारिश या भ्रष्टाचार नहीं, चूहों के कारण सड़कों के धंसने का मामला सामने आ रहा है। सड़क के नीचे सीवर लाइन के पास बिल बनाकर पहुंचे चूहे डॉट नाला पर कुतर रहे हैं। नाला के बैठने से सड़कें धंस रही हैं। मामले में कानपुर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि सड़क धंसने का मामला हमारे संज्ञान में आया है। निगम की इंजीनियरिंग विभाग की टीम इसमें लगी हुई है। सिविल वर्क को पूरा कराया जाएगा। उसके बाद समस्या के निवारण के लिए उपाय किया जाएगा।
कानपुर के ब्रह्मनगर से नेहरू नगर तक सड़क के धंसने का मामला सामने आया है। करीब 300 मीटर की लंबाई में सड़क के धंसने से नगर निगम अधिकारी परेशान हैं। उन्होंने सड़क में गड्ढे होने के लिए चूहों को जिम्मेदार माना है। खुदाई में करीब 30 फीट नीचे सीवर लाइन बिछी हुई है। वहां पर मिट्टी बैठने से सड़क धंसने की बात सामने आ रही है। मिट्‌टी के खिसकने का कारण चूहों को बताया जा रहा है।
सड़क निर्माण योजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद अब सड़क के धंसने ने स्थिति को खराब कर दिया है। ब्रह्मनगर चौराहे को चूहों से बचने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है। निगम प्रशासन का कहना है कि दोबारा इतने बड़े गड्ढे न हो गए, इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।
कानपुर में चूहों के आतंक के कारण सड़क के धंसने का मामला इस माह के शुरुआत में भी आया था। बारिश की शुरुआत के साथ ही ब्रह्मनगर चौराहा से नेहरू नगर के बीच 300 मीटर की दूरी पर तीन स्थानों पर धंस गई थी। 8 से 10 फीट की चौड़ाई में सड़कों के धंसने का मामला सामने आया था। निगम प्रशासन की ओर से खुदाई कराई गई तो 30 फीट नीचे सीवर लाइन में लीकेज से डाट नाला बैठने और उसी कारण सड़क धंसने की बात सामने आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button