सरकारी अस्पतालों में तैनात सुरक्षा गार्ड्स को सेवा समाप्ति का नोटिस, हंगामा कर किया प्रदर्शन
Notice of termination of service to security guards posted in government hospitals, protest by creating ruckus

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। यूपी के अयोध्या में सरकारी अस्पतालों में तैनात 160 सुरक्षा गार्ड्स को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। मैन पावर सप्लाई करने वाली आईटी वर्ड सुल्तानपुर ने सुरक्षा गार्ड्स को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है।
नौकरी जाने की बात आई तो सुरक्षा गार्ड्स ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। सुरक्षा गार्ड्स ने कहा कि जब निकालना ही था तो भर्ती क्यों किया था? उन्होंने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
कंपनी की तरफ से दिए गए नोटिस में हवाला दिया गया है कि सीएमओ ऑफिस से पत्र जारी हुआ है। सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं।




