दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चालकों से कर रहा था उगाही, आरोपी सोनू कुमार गिरफ्तार

Wearing Delhi Police uniform, he was extorting money from drivers, accused Sonu Kumar arrested

उत्तर पूर्वी दिल्ली। वजीराबाद रोड पर भजनपुरा यू-टर्न के पास एक शख्स यातायात पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चालकों को डरा धमकाकर उगाही कर रहा था। उसका यह रोब ज्यादा देर तक चल नहीं सका। असली यातायात पुलिस ने जाकर शख्स को धरदबोचा। उसके पास से मोबाइल, आठ सौ रुपये, पुलिस की वर्दी बरामद की है। उसकी पहचान जिला बागपत के राजपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया खजूरी सर्कल में तैनात एएसआई रवि कुमार की बृहस्पतिवार को ड्यूटी वजीराबाद रोड पर थी। दिन में 11:45 बजे उन्हें एक ऑटो वाले ने सूचना दी कि भजनपुरा यू-टर्न के पास पुलिस की वर्दी में एक शख्स मोबाइल से चालान करने की धमकी देकर उगाही कर रहा है। पास में ही थाने की क्यूआरटी टीम खड़ी थी।
एएसआई उस क्यूआरटी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। 11:47 बजे पीसीआर को कॉल करके मामले की सूचना दी। दयालपुर थानाध्यक्ष परमवीर दहिया व उनकी टीम मौके पर पहुंची। पकड़ा गया शख्स पुलिस की वर्दी पहने व चेहरे पर मास्क लगाकर उगाही कर रहा था। पुलिस को उसके पास से जो मोबाइल बरामद हुआ है, उसमें कई फोटो मिले है जिसमें आरोपित ने वर्दी में फोटो करवाए हुए हैं।
पुलिस को पता चला है कि आरोपित पिछले कई माह से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में वर्दी पहनकर जाता था। मोबाइल से फोटो लेकर चालान की धमकी देकर उगाही कर रहा था। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह वर्दी इसलिए पहन रहा था, ताकि कोई उसपर शक न कर सके। उसके पास फिलहाल कोई काम नहीं है, इसलिए उसने यह उगाही करनी शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button