लोहंगपुर गांव में धर्म परिवर्तन चंगाई सभा का हुआ भंडाफोड़

  • लोहंगपुर गांव में धर्म परिवर्तन सभा का भंडाफोड़
  • बजरंग दल ने दी पुलिस को सूचना
  • पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया
  • मुकदमा दर्ज, कार्रवाई की तैयारी

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर गांव में लंबे समय से चल रहे धर्म परिवर्तन कार्य का रविवार दोपहर पर्दाफाश हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 1 बजे बलराज पासवान पुत्र भगवान दिन के आवास के बंद कमरे में धर्म परिवर्तन की गतिविधि चल रही थी। जैसे ही इसकी सूचना बजरंग दल के जिला संयोजक राजू सोनकर को मिली, वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थानीय पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और धर्म परिवर्तन में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आया।
जिला संयोजक राजू सोनकर ने बताया कि इस गांव में धर्म परिवर्तन का मामला काफी दिनों से चल रहा था। जानकारी मिलते ही बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की और ग्रामीणों को धर्म विरोधी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सह संयोजक रितेश सोनी, प्रखंड मंत्री भगवान दास सोनी, प्रखंड संयोजक आलोक त्रिपाठी, सह मंत्री रामनाथ, धर्मेंद्र, अभिषेक बाल्मिकी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। खखरेरू थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button