शादी का झांसा देकर रेलवेकर्मी की बेटी से बनाता रहा शारीरिक संबंध, पुलिस ने टीटीई को भेजा जेल

गोरखपुर,(उत्तर प्रदेश)। के गोरखपुर में तीन बच्चों का पिता टीटीई दो साल से विवाह का झांसा देकर युवती को हवस का शिकार बनाता रहा। भेद खुलने पर युवती ने टीटीई के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तत्काल ऐक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर देकर टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। टीटीई ने 2 साल तक विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अब विवाह करने से इनकार करने के साथ ही मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहा है। रामगढ़ ताल थाने की पुलिस ने टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गोंडा की रहने वाली रेलकर्मी की बेटी की जान पहचान दिल्ली जाते वक्त ट्रेन में टीटीई सतीश कुमार सिंह से हुई। धीरे-धीरे यह मुलाकात मोहब्बत में बदल गई। एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले दोनों बातचीत करने लगे। कुछ दिनों बाद टीटीई के कहने पर युवती गोरखपुर आकर रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगी। युवती के मुताबिक, टीटीई ने खुद को तलाकशुदा बताया और 2 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक सप्ताह पहले जब सच्चाई की जानकारी हुई कि वह तो 3 बच्चों का बाप है और उसका परिवार कृष्णा नगर कॉलोनी में रहता है। युवती ने जब इस बात का विरोध किया और विवाह करने के लिए दबाव बनाने लगी तो टीटीई ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर रामगढ़ थाना पुलिस ने तत्काल ऐक्शन लेते हुए टीटीई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामगढ़ताल थाना प्रभारी शशिभूषण राय का कहना है कि रविवार शाम को एक युवती की ओर से तहरीर देकर टीटीई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। टीटीई के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़ और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button