फतेहपुर में दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत, गाड़ियों में लगी भीषण आग, ड्राइवर और खलासी की जिंदा जलकर मौत

Two dumpers collided head-on in Fatehpur… a huge fire broke out, driver and cleaner burnt alive to death

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना में लखनऊ रोड पर आरवीएस पब्लिक स्कूल के सामने दो डंपर सामने से भिड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। घटना में खाली वाले डंपर के ड्राइवर और खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक चालक विनय शुक्ला (35) व खलासी रामराज यादव (23) निवासी खेरवा थाना शिवरतन गंज जिला अमेठी के रहने वाले हैं। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button