सूरत के बाद अब नवसारी में मिला बीफ समोसा, गोरक्षकों के आरोप के बाद पुलिस की थी छापेमारी

अहमदाबाद,(एजेंसी)। सूरत में एक व्यक्ति को समोसे में गोमांस बेचने के मामले के बाद अब नवसारी में ऐसी ही घटना सामने आई है। पुलिस ने जिले के जलालपुर तहसील के दाबेल गांव में एक व्यक्ति को बीफ समोसा बेचते हुए पकड़ा है। इस मामले का खुलासा गोरक्षकों और पुलिस की छापेमारी हुआ है। पुलिस ने गोरक्षकों के आरोप पर समोसे में मिले मांस का सैंपल लिया था और इस जांच के लिए भेजा था। एफएसएल में गाेमांस की पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस दुकान के समोसे में बीफ की पुष्टि हुई है। वहां पर पिछले साल चार से चिकन और बकरे के मीट को समोसे में बेचा जा रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कब से बीफ के समोसे बेच रहा था।
एक गिरफ्तार, एक की तलाश
नवसारी जिला पुलिस के अनुसार जमालपुर गांव के दाबेल गांव में गोमांस वाले समोसे बेचे जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ ए-वन चिकन बिरयानी नामक लॉरी पर छापेमारी की गई थी। वहां मिले तमाम समोसों के सैंपल लेकर एफएसएल भेजे गए थे। लैब की जांच में समोसे में मौजूद मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई है। समोसे में प्रतिबंधित गोमांस रखकर बेचने पर अहमद मुहम्मद सूज को हिरासत में लिया गया।
चार साल से लग रही थी लॉरी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह लॉरी दाबेल गांव में पिछली चार से लग रही थी। समोसे में गाय के मांस के साथ चिकन और बकरे के मांस से भी समोसे बनाए जाते थे। पुलिस की पूछताछ में एक मांस की सप्लाई करने वाले व्यक्ति का नाम भी पता चला है। जो लॉरी पर मांस पहुंचाता था। पुलिस अब उस शख्स को पकड़ने के लि छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button