यूपी के अलीगढ़ में पुलिस की किरकिरी, चौकी परिसर में ऑन ड्यूटी सोते दिखे दरोगा जी

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ जिले से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। लोधा थाना क्षेत्र की खेरेश्वर पुलिस चौकी में तैनात एक दरोगा का ऑन ड्यूटी चारपाई पर सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दरोगा शिव कुमार शर्मा खाकी वर्दी पहने चौकी परिसर में चारपाई पर आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर रुमाल रखा हुआ है और जूते चारपाई के पास उतरे हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा बनाया गया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।
ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी का इस तरह सोना न केवल विभागीय अनुशासन पर सवाल उठाता है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी चिंता पैदा करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस ही ड्यूटी के समय सोती रहेगी, तो अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देंगे।
एक ओर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन स्वयं रात में गश्त कर अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को सख्त निर्देश देते रहते हैं, वहीं दूसरी ओर चौकी स्तर पर इस तरह की लापरवाही सामने आना विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अलीगढ़ के एसएसपी इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित दारोगा के खिलाफ क्या विभागीय कार्रवाई करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button