महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर गोराई थाना पुलिस की ओर से भोजन पानी का किया गया वितरण

कांति जाधव,(मुंबई ब्यूरो)। दुनिया में कुछ दिन ऐसे होते है जो इतिहास के पन्नों में बड़े ही सुनहरे अक्षरों में लिखे जाते है,उन्ही में से एक है महापरिनिर्वाण दिवस। जिसे पूरे देश में मनाया जाता है। डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। इस बात से कोई अनजान नहीं है कि डॉ. अंबेडकर ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक और भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।

भारतरत्न महान डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर देश भर से लाखों लोग बाबासाहेब की पवित्र स्मृति को श्रद्धांजलि देने के लिए चैत्यभूमि आते हैं।लाखों अम्बेडकरी अनुयायी महामानव के दर्शन करते हैं। मुंबई के गोराई में विश्व विपश्यना पैगोडा (वैश्विक विपश्यना पैगोडा) का निर्माण किया गया हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्तंभ-रहित पैगोडा है। इसका निर्माण पहली बार 2000 वर्षों में बुद्ध के स्मृति चिह्नों को संरक्षित करने और विपश्यना को ध्यान से परिचित कराने के लिए किया गया हैं।
महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर ग्लोबल पॅगोडा देखने आये आंबेडकर अनुयाइयों  के लिए गोराई थाना पुलिस की ओर से निःशुल्क भोजन और पानी की बोतलें बांटी गईं। गोराई पोलीस थाने के कांबले साहब, (एसीपी),वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरोटे मैडम, श्री विवेक तांबे साहब (ए.पी.आई) साथ ही गोराई थाना के सभी पुलिसकर्मियों व गोराई के निवासियों का विशेष सहयोग रहा। सभी ने अनुशासित मौन में कार्यक्रम की योजना बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button