फतेहपुर में शर्मसार हुआ स्वस्थ महकमा,चारपाई पर जिला अस्पताल पहुंचा मरीज

Health department was put to shame in Fatehpur, patient reached district hospital on cot

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। कहीं अस्पतालों में मरीजों का उपचार नहीं हो रहा तो कहीं मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल रही। इस तरह के कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिस पर स्वस्थ्य विभाग चुप्पी साध लेता है। शहर के जिला अस्पताल का एक वीडियो सोेशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीमारदार मरीज को चारपाई में अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा में तैनात गार्ड तमाशबीन बने हैं। मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिलने पर परिजन चारपाई पर ही ट्राॅमा सेंटर ले गए। वायरल वीडियो के बाद सीएमएस डॉ. पीके सिंह ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर में स्ट्रेचर व व्हील चेयर उपलब्ध हैं। इस मामले की जांच कराई जाएगी। ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली जाएगी। परिपूर्ण न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो को शेयर किया है। ये वीडियो यूपी के फतेहपुर की बताई जा रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, एक मरीज को चारपाई पर लिटाकर उसे उपचार करने के लिए अस्पताल लाया गया है। अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मेडिकल सेवा की दुर्दशा और दुर्गति में उप्र की भाजपा सरकार रिकार्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। भाजपा जाए तो स्वास्थ्य आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। इसके साथ ही मरीज को एंबुलेंस तक नहीं मुहैया हो पा रही है, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यूपी के स्वास्थ्य विभाग पर अक्सर सवाल उठते हैं। अक्सर देखा जाता है कि, मरीज को सही समय पर उपचार नहीं मिल पाता। कहीं अस्पतालों में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी भी मरीजों की परेशनियां बढ़ा देती हैं। हालांकि, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ​बृजेश पाठक लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरूस्त करने का दावा करते हैं और इसको लेकर वो छापेमारी भी करते रहते हैं। लेकिन डॉक्टरों और कर्मचारियों के रवैए से अक्सर सवाल खड़े होते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button