दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: घर में घुसकर दंपती और नौकरानी का कत्ल

नई दिल्ली।वेस्ट दिल्ली के हरि नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में तीन लोगों का मर्डर होने से हड़कंप मच गया। घर में रहने वाले दंपति व नौकरानी को मौत के घाट उतार दिया गया। डीसीपी वेस्ट घनश्याम बंसल ने बताया कि मरने वालों में 38 साल के समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू के अलावा घरेलू सहायिका सपना शामिल हैं। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।दिल्ली पुलिस ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में पति-पत्नी और उनकी मेड संदिग्ध अवस्था में मृत मिले हैं। हमें मंगलवार सुबह घटना के बारे में सूचना मिली। उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज एकत्र की जा रही है। जांच जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
delhi-harinagar-murder

मंगलवार सुबह 7:30 पर सपना घर का काम करने दंपति के घर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद हत्यारे घर में दाखिल हुए। सूत्रों ने बताया कि हत्यारे पांच थे, जो बाइक्स पर आए थे। दंपति की दो साल की बच्ची घर में सकुशल मिली है। भले ही पुलिस मामले पर अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रही है, लेकिन काफी संभावना है कि लूटपाट के लिए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया हो। खबर लिखे जाते समय दंपति के रिश्तेदारों को सूचना दी गई थी। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही थी। इससे साफ हो पाएगा कि घर में लूटपाट की गई है या नहीं। मामले की छानबीन के लिए लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ व अन्य टीम लगा दी गईं हैं। एक टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों का एंट्री-एग्जिट रूट का पता लगाने का प्रयास कर रही थी। कुछ फुटेज से पुलिस को अहम सुराग भी मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button