अयोध्या में लगेगी विश्व की सबसे ऊंची राम की प्रतिमा

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। अयोध्या में विश्व की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा लगेगी। राम नगरी में 251 मीटर ऊंची रामलला की प्रतिमा लगाई जाएगी। राम मंदिर निर्माण के बाद भगवान राम लला की विशालकाय प्रतिमा लगेगी।स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने वाली कंपनी पदम श्री पुरस्कार से पुरस्कृत सुतार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रामलला की प्रतिमा बनाएगी। राजाराम के रूप में रामलला की विशालकाय प्रतिमा बनाई जाएगी। 251 मीटर प्रतिमा का 51 मीटर बेस होगा। बेस में म्यूजियम मंदिर बनाया जाएगा। प्रतिमा के ऊपर विशाल छत्र बनाया जाएगा। राजा राम की प्रतिमा के दाहिने हाथ में तीर तो बाएं हाथ में विशाल धनुष होगा। नवंबर 2018 में ही मूर्ति के स्वरूप का चयन हो चुका है। राम मंदिर निर्माण के बाद प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

1. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
मूर्ति ऊंचाई- 182 मीटर (597 फीट) आधार सहित: 240 मीटर (790 फीट)
2. वसंत मंदिर बुद्ध
मूर्ति ऊंचाई- 128 मीटर (420 फीट) आधार सहित: 208 मीटर (682 फीट)
3. लेक्युन सेक्या
मूर्ति ऊंचाई: 116 मीटर (381 फीट) आधार सहित: 129.2 मीटर (424 फीट)
4. उशीकु दाइबुत्सु
मूर्ति ऊंचाई: 100 मीटर (330 फीट) आधार सहित: 120 मीटर (390 फीट)
5. सेंदाई डाइकनोन

मूर्ति ऊंचाई: मूर्ति: 100 मीटर (330 फीट)
6. वेइशन की इअन्शौ किंयां गुईन
मूर्ति ऊंचाई: मूर्ति: 99 मीटर (325 फीट)
7. थाईलैंड के महान बुद्ध
मूर्ति ऊंचाई: मूर्ति: 92 मीटर (302 फीट)
8. होक्काइडो कन्नोन
मूर्ति ऊंचाई: मूर्ति: 88 मीटर (289 फीट)
9. मातृभूमि कॉल
मूर्ति ऊंचाई: मूर्ति: 85 मीटर (279 फीट)
10. अवाजी कन्नोन
मूर्ति ऊंचाई: मूर्ति: 80 मीटर (260 फीट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button