दुनिया बनेगी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की साक्षी, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर होगा लाइव टेलीकास्ट

न्यूयॉर्क/एजेंसी। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। देशभर में दीवाली जैसा त्योहार मनाने की योजना हैं। वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की दुनिया भी साक्षी बनेगी। जिसके लिए योजना तैयार है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में टाइम्स स्क्वायर पर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण होगा। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।
इतना ही नहीं राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसारण विदेशों में विभिन्न भारतीय दूतावासों में भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश-विदेश के सभी रामभक्तों को संबोधित करेंगे। जबकि सत्ताधारी बीजेपी अलग से देश भर में बूथ स्तर पर प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण करने की तैयारी में है। बीजेपी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर श्रीराम अभिषेक के लाइव प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन लगाने का निर्देश दिया गया है। इस तरह आम जनता राम लला के दर्शन कर सकती है और अभिषेक समारोह देख सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button