दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता पर तेज धार हथियार से किया जानलेवा हमला

गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बेर में दहेजलोभी ससुरालियों ने शुक्रवार को विवाहिता पर बलकटी (धारदार हथियार) से जानलेवा हमला कर दिया। महिला को घसीटकर घर से बाहर निकाला और बेरहमी से पीटा। आरोपियो पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिला के परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरे वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने हाथ में हथियार लेकर महिला पर हमला करता है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को भी हमलवार धमकाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button