विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

गाजियाबाद। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय में विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ब्लूम पब्लिक स्कूल विजय नगर और जैन मति इंटर कॉलेज कविनगर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को मलेरिया से बचाव और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। वर्ष 2026 में विश्व मलेरिया दिवस की थीम *“Driving to End Malaria – Now We Can, Now We Must”* रखी गई है।
दोनों विद्यालयों में लगभग 2000 लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी जी.के. मिश्रा, जनपद एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. शिवी अग्रवाल, सहायक मलेरिया अधिकारी नरेंद्र कुमार, निरीक्षक रजत शुक्ला और ज्ञानेश्वर मणि त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य विभाग के लगभग 20 कर्मियों ने भाग लिया। इसके अलावा डॉ. रितु वर्मा, साथी फाउंडेशन की संचालिका श्रीमती काजल छिब्बर और अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मलेरिया से बचाव हेतु “क्या करें और क्या न करें” की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान से जनमानस को मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी और सामूहिक प्रयासों से इस रोग को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button