नोएडा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, डिलीवरी ब्वाय ने कूदकर बचाई जान

नोएडा ब्यूरो। नोएडा के सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र स्थित सिविटेक स्टेडिया सोसायटी के सामने बुधवार सुबह दस बजे करीब एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक से आग लग गई। स्कूटी पर सवार डिलीवरी ब्वाय ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह से जल चुकी थी। कोतवाली प्रभारी शरदकांत शर्मा ने बताया कि सोरखा गांव का चंद्रप्रकाश बिग बास्केट में डिलीवरी ब्वाय है। बुधवार सुबह वह सेक्टर-80 स्थित बिग बास्केट स्टोर से सामान लेकर उसे सेक्टर-78 स्थित सोसायटी में डिलीवरी करने के लिए जा रहा था।

चंद्रप्रकाश जैसे ही सोसायटी के सामने पहुंचा, वहीं स्कूटी में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर जुटी भीड़ ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। घटना का वीडियो कई लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button