मोदी की ऐसी दीवानगी! पीएम से मिलने की चाहत में साइकिल से 900 किलोमीटर का सफर तय कर रहा ये शख्स

उमरिया/मध्य प्रदेश। अभी तक आपने कई दीवाने देखे होंगे। कोई मोहब्बत का दीवाना, कोई भक्ति में दीवाना। ऐसे ही कोई किसी एक्टर का तो कोई एक्ट्रेस का दीवाना है। फिल्मों में भी आपने बहुत से दीवाने देखे होंगे, जो खाने-पीने, देश-दुनिया सभी से बेखबर अपनी ही दीवानगी में खोए होते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे 26 वर्षीय ग्रेजुएट युवा दीवाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत झाल का रहने वाला है। इनके पिता ओम प्रकाश मिश्रा बताते हैं कि ये हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करता रहता है कि हर जगह लोग इसको जानने का प्रयास करते रहते हैं। दो वर्ष पूर्व मेरा पुत्र नागेन्द्र मिश्रा नवरात्रि के समय देवी माता को अपनी जीभ अर्पण कर दिया था। माता की कृपा से 48 घंटे बाद जीभ वापस आ गई थी।
इसके अलावा अभी अक्टूबर माह में नवरात्रि के 9 दिन अपने सीने पर जावरा बोया था, जिसके कारण पूरे 9 दिन अन्न-जल सब त्याग दिया था। इतना ही नहीं युवक ने मल – मूत्र का भी त्याग कर दिया था। अब इस बार इस दीवाने को कुछ अलग करने की सूझी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुन कर युवक उनसे इतना प्रभावित हुआ कि मध्यप्रदेश के छोटे से जिले उमरिया से पीएम मोदी के मिशन ‘अबकी बार 400 के पार’ में शामिल होने साईकिल से मोदी जी मिलने निकल पड़ा।
नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘अबकी बार 400 के पार’ के नारे को साकार करने के लिए हम लगभग 900 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करके दिल्ली पहुंचेंगे। इसके अलावा जिस जगह से निकलेंगे गांव-गांव, नगर-नगर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवायेंगे। साथ ही देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उमरिया जिले सहित मानपुर चिल्हारी इंदवार अमरपुर क्षेत्र के विकास के लिए मांग करेंगे।
युवक के इस अनोखे दीवानेपन और अनोखे अंदाज को देख कर गांव के युवा साथी चंदन लगा कर युवक को विदा किए। वहीं अब सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस युवक के साहस और दीवानगी की प्रशंसा भी कर रहे हैं। साथ ही यह भी देखना होगा कि देश के प्रधानमंत्री इस युवक को मिलने का समय देते हैं या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button