त्योहारों को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा सख्त, डीसीपी के निर्देशन में पुलिस ने की पैदल गश्त और पेट्रोलिंग

त्योहारों के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसीपी राहुल अलवाल के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त और मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग की।

अभय गंगवार/समाचार संपादक

उत्तर पूर्वी दिल्ली। आगामी त्योहारों के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। डीसीपी राहुल अलवाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिसकर्मियों ने सघन पैदल गश्त की, सार्वजनिक पार्कों का निरीक्षण किया और मोटरसाइकिल से विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग की।

इस अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने स्वयं सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की। गश्त के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस टीमों ने ऐसे स्थानों का निरीक्षण किया, जहां त्योहारों के दौरान लोगों की आवाजाही और भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है।

पैदल गश्त और मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग के माध्यम से बाजारों, पार्कों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करना और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है।

जिला पुलिस की इस पहल के तहत सभी थाना क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया गया है। त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए पुलिस की सक्रिय मौजूदगी और नियमित निगरानी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button