गाजियाबाद के लोनी में दुकान की छत गिरने से तीन मजदूर दबे, दो सुरक्षित निकाले गए

गाजियाबाद के लोनी स्थित गुलाब वाटिका कॉलोनी में एक दुकान की छत गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। बचाव दल ने दो मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि तीसरे को निकालने का प्रयास जारी है।

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित गुलाब वाटिका कॉलोनी में एक दुकान की गार्डर-पटिया से बनी दो छतें अचानक गिर गईं। इस हादसे में तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
मौके पर मौजूद लोगों और बचाव दल ने दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। दोनों मामूली रूप से घायल हैं, जबकि उनका तीसरा साथी अभी भी मलबे में फंसा हुआ है।
घटनास्थल पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फंसे मजदूर को जल्द से जल्द बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button