एनआई एक्ट मामले में फरार चल रहे दो घोषित अपराधी दंपति गिरफ्तार

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली स्टेट हेड

दिल्ली ब्यूरो। एनआई एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को द्वारका जिला पुलिस की एंटी जेल बेल एवं उद्घोषित अपराधी (पीओ) सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बीते 10-12 वर्षों से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और अदालत द्वारा उन्हें घोषित अपराधी (पीओ) घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रमेश चंद तंवर को 1 अक्टूबर 2014 को सीसी नंबर 2093/2014, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत द्वारका कोर्ट के माननीय मजिस्ट्रेट द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया गया था। वहीं एक महिला आरोपी को 21 नवंबर 2015 को सीसी नंबर 7370/15, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
डीसीपी द्वारका के निर्देश पर घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एचसी राहुल, डब्ल्यू/एचसी पूनम, रोहित और अंकुर शामिल थे। टीम ने एसीपी ऑपरेशन सुभाष मलिक के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की।
18 जून 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी दंपति लगातार अपने पते बदलते हुए वर्तमान में गाजियाबाद के राजेंद्र नगर स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दोनों की पहचान सुनिश्चित करते हुए उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 35(1)(डी) के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी रमेश चंद तंवर (50 वर्ष) और महिला आरोपी (45 वर्ष) दोनों राजेंद्र नगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button