सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से गिरा लोहे का पाइप, स्कूटी सवार युवती को लगी चोट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो स्टेशन से लोहे का पाइप नीचे गिरने से हादसा हुआ। स्कूटी सवार एक युवती को इसमें चोट लग गई। युवती की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, पुलिस में शिकायत करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा कि पूरा मामला पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन का है। यहां ऊपरी हिस्से से लोहे का पाइप नीचे सड़क पर गिरा। यह हादसा देर शाम को सामने आया।
पता चला है कि एक महिला को चोट लगी थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया की इस पाइप की चपेट में 26 साल की एक महिला घायल हुई है। जिसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस स्कूटी पर वह सवार थी वह स्कूटी भी डैमेज हुई है।
हालांकि, हादसे में घायल होने के बाद भी उस महिला ने किसी भी तरह की कोई लीगल एक्शन के लिए कंप्लेंट देने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना शाम को हुई जब सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से एक लोहे का पाइप एक कार और स्कूटी पर गिर गया। इसमें स्कूटी सवाल महिला के चोटिल होने की सूचना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button