शाहजहांपुर में एसएचओ का हमराह सिपाही 35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसएचओ दीवार फांद कर हो गए फरार

शाहजहांपुर में एंटी करप्शन टीम ने एक कांस्टेबल को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत हत्या के एक मुकदमे की पुनर्विवेचना के निस्तारण के बदले थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के नाम पर मांगी गई थी।

शाहजहांपुर/उतर प्रदेश। जैतीपुर में बरेली से आईं एंटी करप्शन की टीम ने जैतीपुर के थाना प्रभारी के हमराह विवेक कुमार को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। घटना के बाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार दीवार फांद कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सौरव दीक्षित ने थाना प्रभारी अश्विनी कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, बरेली की एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई तब की जब कांस्टेबल के हाथ में रंग लगे नोट पहुंचे। इस मुकदमे के विवेचक स्वयं जैतीपुर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार हैं और गिरफ्तार कांस्टेबल विवेक कुमार उनका हमराही है। फिलहाल, एंटी करप्शन टीम ने गढ़िया रंगीन थाने में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के झुकसा गांव निवासी सुधांशु कुमार शर्मा से जुड़ा है, जो वर्तमान में बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की वाटिका कॉलोनी इटऊआ में रहते हैं। सुधांशु पर वर्ष 2025 में जैतीपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी पुनर्विवेचना चल रही थी।
सुधांशु ने थाने में खुद को बेगुनाह बताया, लेकिन कांस्टेबल विवेक कुमार ने थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के नाम पर विवेचना निस्तारण के लिए 35 हजार रुपये की मांग की। कई बार गुहार लगाने के बावजूद, कांस्टेबल ने रिश्वत के बिना विवेचना निस्तारण से इनकार कर दिया।
परेशान होकर सुधांशु ने बरेली की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। टीम ने आरोपों की जांच की और उन्हें सही पाया। इसके बाद कांस्टेबल को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। गुरूवार दोपहर करीब एक बजे कांस्टेबल ने सुधांशु को थाने के होमगार्ड कार्यालय में बुलाया। सुधांशु रंग लगे नोट लेकर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने कांस्टेबल को रुपये दिए, एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। इस दौरान थाना प्रभारी अश्वनी कुमार भी वहीं आसपास मौजूद थे। कांस्टेबल लगातार चिल्लाता रहा और थाना प्रभारी से मदद मांगता रहा, लेकिन थाना प्रभारी मौके से हट गए। शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुनर्विवेचना के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला संज्ञान मे आया कांस्टेबल विवेक को 35 हजार रुपये की रिश्वत के सहित एंटीकरप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले में थाना प्रभारी अश्विनी कुमार को निलंबित कर दिया गया है ।आगे की जांच कर कार्रवाई की जा रही है ।

35 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कर्मी को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार . # शाहजहांपुर। जनपद के जैतीपुर थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने ...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button