बिलासपुर में रात में पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, दूसरी महिला से अफेयर का था शक
पति के अफेयर के शक में पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। महिला के हमले से उसका प्राइवेट पार्ट कट गया। घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है।

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बता जा रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने दूसरी महिला से अफेयर के शक में हंसिए से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला।
घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। चकरभाठा बस्ती में रहने वाला राजेश कौशिक राजमिस्त्री है। उसका अपनी पत्नी द्रौपदी बाई आए दिन झगड़ा होता था। शराब के नशे में पति अक्सर पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। जब से राजेश कौशिक ने पत्नी से मारपीट शुरू की तो पत्नी को शक होने लगा कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है।
पति के अफेयर को लेकर पत्नी अक्सर झगड़ा करती थ। घटना वाली रात भी राजेश कौशिक शराब के नशे में घर पहुंचा था। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। बाद में पति खाना खाकर सो गया। देर रात फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने हंसिया निकाल ली और पति पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।
पत्नी के हमले में पति का प्राइवेट पार्ट कट गया। जिसके बाद वह चीखते हुए कमरे से बाहर आया। चीखने की आवाज सुनकर परिवार के बाकी सदस्य भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद परिवार के सदस्य राजेश और उसके कटे हुए अंग को लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मामले की जानकार देते हुए एएसपी बिलासपुर सिटी पंकज पटेल ने बताया कि विवाद के बाद पत्नी ने अपने पति पर हमला किया था। हमले में पति का प्राइवेट पार्ट कट गया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोप पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पत्नी को अपनी पति पर शक था कि उसका अफेयर किसी और महिला से है।




