फतेहपुर में खड़े डंपर में पीछे से घुसी बरातियों से भरी बस, बच्चों समेत 17 हुए घायल

गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बरात की बस खड़े डंपर से टकरा गई, जिसमें 17 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की है।

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव से किशनपुर थानाक्षेत्र के सिलमी सिकरिहा गांव गई बारात के वापस लौटते समय एक बड़ा हादसा हो गया। बंवारा पेट्रोल पंप के पास बरातियों से भरी बस खड़े डंफर में पीछे से टकरा गई, जिससे बस में सवार करीब 17 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बारात विगत दिन सिमौर से सिलमी सिकरिहा गई थी और तड़के करीब तीन बजे लौट रही थी। तभी रास्ते में बंवारा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे बरातियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में श्याम (25), अजीत (24), राजा (55), रामनरेश (27), सुरेश (40), रामनारायण (55), रामसिंह (47), सुमित (10), सुल्तान (50), सज्जन (17), नीरज (25), प्रिंस (11), मोहन (20), धनपाल (46), सचिन (16) सहित अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बंवारा गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button