दिल्ली के शकरपुर इलाके में 40 साल पहले किया था पत्नी का मर्डर, 84 की उम्र में अब दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के शकरपुर इलाके में साल 1986 में हुए हत्याकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक अब एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंद्रशेखर प्रसाद पत्नी की हत्या के बाद 40 साल से फरारी काट रहा था।

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में 1986 में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। आखिरकार क्राइम ब्रांच को अब आरोपी पति चंद्रशेखर प्रसाद (84) को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। वह पत्नी की हत्या करने के बाद करीब 40 साल से लगातार फरारी काट रहा था। इसे पुलिस ने नॉर्थ वेस्ट जिले के नंगली पूना इलाके में स्थित एक फैक्ट्री के स्टोर रूम से दबोचा, जहां यह पहचान छिपा कर रह रहा था।
डीसीपी (क्राइम) संजीव कुमार यादव के मुताबिक, आरोपी चंद्रशेखर प्रसाद मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। किसी से अफेयर का शक होने पर 19 अक्टूबर 1986 को ईंटों से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने घरेलू नौकर को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया था। इस सनसनीखेज हत्याकांड के सभी आरोपी फरार हो गए। अदालत ने 1987 में इन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था।
एसीपी सतेंद्र मोहन की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील कालखंडे, एसआई बीरपाल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह, जय सिंह, प्रवीन, राहुल, समंदर और अनूप की टीम ने इस अनसुलझे केस की तफ्तीश की। आरोपी के तीन बेटे और एक बेटी है, जो दिल्ली और बिहार में अपने परिवार के साथ सेटल हैं।
चंद्रशेखर प्रसाद 1969 में दिल्ली आया, जो एक नामी अखबार में कपोजर था। मृतका से 1971 में शादी की और परिवार के साथ शकरपुर क्षेत्र में रहने लगा। कुछ साल बाद नौकरी छोड़ कर रद्दी का कारोबार करने लगा, जिससे अच्छी आमदनी होने लगी। बिजनेस बढ़ा तो दो नौकर भी रख लिए। इस दौरान पत्नी पर शक करने लगा तो दोस्तों के साथ मिल कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अन्य आरोपी अब मर चुके है, जबकि चंद्रशेखर की उम्र भले ही हो गई है, लेकिन वह अभी खुद ही चल-फिर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button