सामाजिक संस्था अवार्ड द्वारा समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

विजय लक्ष्मी पांडे,(दिल्ली ब्यूरो)। देश की राजधानी दिल्ली के आईटीओ स्थित ऐतिहासिक कमला देवी भवन में जानी-मानी सामाजिक संस्था अवार्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन अवार्ड के अध्यक्ष डॉक्टर विशेश्वर मिश्रा एवं डायरेक्टर ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में किया गया। बैठक में उपस्थित संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों को संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराया। अवार्ड संस्था लोकनायक जयप्रकाश जी के अध्यक्षता में बनी एक ऐसी संस्था है जिसको लगभग 71 देशों का संरक्षण प्राप्त है। नगर विगत कुछ वर्षों से सही कोर कमेटी एवं प्रतिनिधियों के ना होने के कारण संस्था का नेतृत्व नहीं हो पा रहा था। संस्था को दोबारा से एक अच्छा मंच देने एवं समाज के लिए उपयोगी बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में देश के कई स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। कमला देवी भवन में आयोजित इस बैठक में संस्था द्वारा किए गए कार्यों एवं भविष्य की रणनीति सहित कई सारे मुद्दे और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया एवं अगले कार्यक्रम के आयोजन करने से संबंधित विचार-विमर्श किया गया, कि किस तरह से कार्यक्रम को सफल बनाया जाय और सभी से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया गया। आज की बैठक में पंचायती राज के माध्यम से ग्राम स्वराज को स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा आगे बढ़ाने की भूमिका पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन करते हुए जाग मानव जाग परिवार की मुख्य प्रबंध निदेशक एवं परिपूर्ण न्यूज़ राष्ट्रीय समाचार पत्र की दिल्ली प्रदेश ब्यूरो चीफ विजयलक्ष्मी पांडे ने बताया गया सामाजिक संस्था अवार्ड 1958 से शुरू होकर वर्तमान में भी चल रही है।  लोकनायक महान समाजसेवी क्रांतिकारी जय प्रकाश जी के नेतृत्व में उनकी अध्यक्षता में अवार्ड संस्था का गठन हुआ था और उस समय कमलादेवी चट्टोपाध्याय जी की सहभागिता से कमला देवी भवन में ही सामाजिक संस्था अवार्ड की अपनी निजी बिल्डिंग बनाई थी। अवार्ड संस्था के द्वारा अब तक 750 सौ एनजीओ के साथ मिलकर ग्राम स्वराज व पंचायती राज पर महत्वपूर्ण विकास के कार्य किए गये हैं।

वर्तमान में  नए संस्थाओं की सदस्यता अभियान को भी अवार्ड संस्था  चला रही है। अवार्ड संस्था के चेयरमैन विशेश्वर मिश्रा जी ने बताया की अवार्ड संस्था में वर्तमान समय में भी लगभग 350 स्वयंसेवी संस्थाएं जुड़ी हुई हैं एवं मिलकर ग्राम स्वराज और पंचायती राज कार्यक्रम पर कार्य कर रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे बढ़ाना ही अवार्ड संस्था का मुख्य उद्देश्य है।अवार्ड के डायरेक्टर ओम प्रकाश वर्मा ने दो दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए सामाजिक संस्था अवार्ड को स्वेच्छा से अपनी सहभागिता, वित्तीय सहायता प्रदान कर देश और समाज को मजबूत बनाने की बात कही, ओम प्रकाश वर्मा द्वारा बैठक में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि समाजसेवी संगठन या स्वयं सेवी संस्थान जब भी किसी विषय पर कार्य कर रहे होते हैं तो उन्हें सरकारी फंड को प्राप्त करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है उनके दस्तावेजों की पूरा करने में और संबंधित मंत्रालय से संबंधित अधिकारी तक पहुंचना संभव नहीं हो पाता है अवार्ड के द्वारा यह कार्य पिछले 47 सालों से किया जाता रहा है फिर से अवार्ड इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।  विजयलक्ष्मी पांडे ने बताया कि आने वाले फरवरी के महीने में अवार्ड संस्था द्वारा एक महासम्मेलन कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी भी चल रही है।जिसमें भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई बड़े मंत्री एवं अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।इस अवसर पर अवार्ड संस्था के पदाधिकारियों एवं बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा विजयलक्ष्मी पांडे को गुड़गांव में आयोजित एक समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंत्री रामदास अठावले द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करने को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। बैठक में वार्ड संस्था के चेयरमैन विशेश्वर मिश्रा जी,अकाउंट मैनेजर खजान चंद्र जी, अवार्ड की मेंबर विजयलक्ष्मी पांडे जी, अवार्ड के डायरेक्टर ओम प्रकाश वर्मा जी, जाग मानव जाग परिवार के ट्रस्टी शिवकुमार जी, आध्यात्मिक व सामाजिक वक्ता राधा मोहन मिश्रा जी ,जुड़े सदस्य हाई कोर्ट के वकील रंजीत सिंह, समाजसेवी जुगल चावला, एडवोकेट नवीन जी, समाजसेवी विजेंद्र गुप्ता जी, हरियाणा के पूर्व पंचायत के प्रधान सुरेश राठी जी, मोहन शर्मा, पिंकी चौधरी, सिद्धार्थ बंसल, महेश कुमार, ,मनीष अग्रवाल, नवीन डोभाल, दिनेश कुमार, सुधा राजपूत, डॉ आशा ,प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, हिमांशु जैन, प्रेम प्रकाश ,वीरेंद्र कुमार गुप्ता ,गोपाल कुमार गांधी आदि सहित कई पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button