भारतीय छात्र ने एआई-जनरेटेड मॉडल का किया इस्तेमाल, रिपब्लिकनों को धोखा देकर कमाए हजारों डॉलर

एक भारतीय छात्र ने एआई का उपयोग कर ‘एमिली हार्ट’ नामक एक काल्पनिक मैगा इन्फ्लुएंसर बनाया और हजारों डॉलर कमाए।

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। एक लोकप्रिय मैगा इन्फ्लुएंसर, एमिली हार्ट जिसने अमेरिका में कंजर्वेटिव यूजर्स के बीच ट्रंप समर्थक कंटेंट पोस्ट करके एक मजबूत फॉलोइंग बनाई थी, वह असल में एक एआई से बनाया गया काल्पनिक किरदार निकला। WIRED की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के एक 22 साल के युवक ने ऑनलाइन भोले-भाले पुरुषों से पैसे कमाने के लिए यह अकाउंट बनाया था।
सैम, जिसने अपने मेडिकल करियर को खतरे में पड़ने से बचाने के लिए एक नकली नाम का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया, उसने जनरेटिव एआई टूल्स का इस्तेमाल करके सब कुछ डिजाइन किया। जिसमें महिला का चेहरा, शरीर और कैप्शन सब कुछ शामिल था।
यह इन्फ्लुएंसर, जिसे ऑनलाइन एमिली हार्ट के नाम से जाना जाता था, एक गोरी महिला जैसी दिखती थी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का समर्थन करती थी और अक्सर ईसाई धर्म के बारे में पोस्ट करती थी।
सैम, जो एक भावी ऑर्थोपेडिक सर्जन है, उसने हार्ट को अमेरिका का समर्थन करके हुए, बिकनी में पोज देते हुए, बर्फ में मछली पकड़ने, बीयर पीने और यहां तक कि बंदूकें चलाने जैसी गतिविधियां करते हुए दिखाया। इस नकली प्रोफाइल में दावा किया गया था कि वह एक नर्स है और हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस जैसी दिखती है।
उनसे बताया कि उसने यह काम अपनी पढ़ाई के दौरान पैसों की तंगी से जूझते हुए और अमेरिका जाने के लिए पर्याप्त पैसे बचाने की कोशिश करते हुए शुरू किया था। शुरुआत में, वह बस ऑनलाइन पैसे कमाना चाहता था। इसलिए उसने एआई टूल्स का इस्तेमाल करते बिकनी पहने एक युवती की तस्वीरें बनाईं। फिर, उसने गूगल के एआई जेमिनी से पूछा कि इस अकाउंट को सफल कैसे बनाया जाए।
एआई ने एक खास तरह के दर्शकों को टारगेट करने का सुझाव दिया, जैसे कि कंजर्वेटिव दर्शक, खासकर अमेरिका के बुजुर्ग पुरुष, जो अक्सर ज्यादा वफादार फॉलोअर्स होते हैं और जिनके पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसे होते हैं। इसलिए, उसने इस नकली इन्फ्लुएंसर को खास तौर पर इस समूह को आकर्षित करने के लिए डिजाइन किया, जिससे इसे फॉलोअर्स बढ़ाने और पैसे कमाने में मदद मिली।
इस नकली अकाउंट के पीछे के व्यक्ति ने बताया कि वह हर दिन एक तय पैटर्न का पालन करता था। वह ऐसा कंटेंट पोस्ट करता था जो कंजर्वेटिव विचारों का जोरदार समर्थन करता था, जैसे कि ईसाई धर्म, बंदूक रखने का अधिकार, गर्भपात-विरोधी विचार और आप्रवासन-विरोधी विचार।
हर महीने की हजारों डॉलर की कमाई
सैम ने बताया कि, “मैं दिन में शायद 30 से 50 मिनट ही देता था, और एक मेडिकल स्टूडेंट होने के नाते मैं अच्छी-खासी कमाई कर रहा था। भारत में, प्रोफेशनल नौकरियों में भी आप इतनी कमाई नहीं कर सकते। मैंने ऑनलाइन पैसे कमाने का इससे आसान कोई और तरीका नहीं देखा। मैं हर महीने कुछ हजार डॉलर कमा रहा था।
सैम ने उस नकली इन्फ्लुएंसर की और भी ज्यादा बोल्ड तस्वीरें बनाने के लिए X के Grok AI का भी इस्तेमाल किया। फिर उसने इस कंटेंट को Fanvue नाम के एक प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया, जहां लोग एक्सक्लूसिव तस्वीरें देखने और क्रिएटर्स से बातचीत करने के लिए पैसे देते हैं। उसने कहा कि मैं असल में कुछ भी नहीं कर रहा था। और मेरे पास पैसों की बाढ़ आ गई थी।
धोखाधड़ी वाली गतिविधियों की वजह से फरवरी में हार्ट की इंस्टाग्राम प्रोफाइल हटा दी गई थी। WIRED की रिपोर्ट में इस पूरे स्कैम का खुलासा होने के बाद, उसका फेसबुक अकाउंट भी हटा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button