बांदा में पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन, आरपीएफ अभद्रता मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की

बांदा/उत्तर प्रदेश। बांदा में सोमवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) बांदा इकाई के पदाधिकारियों एवं अन्य पत्रकारों ने रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा पत्रकारों से अभद्रता किए जाने के मामले को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में रेलवे परिसर में दो युवकों द्वारा बैनर लगाए जाने पर उन्हें आरपीएफ ने बैठा लिया था। इस घटना की जानकारी लेने पहुंचे पत्रकार नीरज निगम, ललित कुमार और महिला पत्रकार रूपा गोयल के साथ आरपीएफ पुलिसकर्मियों एएसआई संतोष कुमार, शरुन राजभर तथा सीसीआई राजकुमार राजपूत ने अभद्रता की। महिला पत्रकार का मोबाइल छीनकर धक्का-मुक्की की गई, जिसे पत्रकारों ने अशोभनीय कृत्य और पत्रकारों के अधिकारों का हनन बताया।
पत्रकारों ने ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से न्याय की मांग करते हुए कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में ललित कुमार, नीरज निगम, रूपा गोयल, संध्या धुरिया, सीमा गिरी, सुनैना, मितेश कुमार, अमोद कुमार, श्रीकांत श्रीवास्तव, राजेश सिंह, जीवेश प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, आसिफ अली, दिलीप जैन, प्रभंजन गुप्ता, नंदूराम चतुर्वेदी, प्रेम बाबू, देवेंद्र देव निगम, सुभाष, वेद प्रकाश, पूरन राय, सत्यनारायण निषाद, घासीराम निषाद, कुलदीप त्रिपाठी, अमर सिंह, सुरेंद्र कुमार धुरिया, पुष्पेंद्र कुमार रैकवार, इबादुल्ला खान तथा पीटीवी जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी अपनी टीम सहित मौजूद रहे। इसके अलावा भी अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी इस ज्ञापन में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button