दिल्ली में डीटीसी बस ने तीन राहगीरों को कुचला, दो की मौत,गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगाकर की तोड़फोड़

बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। थाना निहाल विहार क्षेत्र में कमरुद्दीन नगर गांव मोड़ के पास डीटीसी की एक बस ने तीन राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकी एक घायल महिला का इलाज जारी है। मृतक की पहचान निहाल विहार निवासी रविकांत के रूप में हुई है। वहीं अन्य दो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने एक डीटीसी बस में आग लगा दी और करीब 6 से 7 बसों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
इस घटना में पुलिस ने एक मौत की पुष्टि की है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय रविकांत के रूप में हुई है। उसके परिवार का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। वह सुबह 9.30 नांगलोई स्थित कंपनी में जा रहे थे जहां उनकी गाड़ियां चली है।
इसी दौरान यह हद हुआ। पीछे से आ रहे रवि के भाई शाही ने सड़क पर गिरे स्कूटी और बीच सड़क पर गिर जूते से भाई की पहचान की। तत्काल उसे नजदीक के अस्पताल, दो वहां से पंजाबीबाग अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक निहालविहार के RZF 354 में परिवार के अष्ट रहते थे। मूल रूप से बिहार के जहानाबाद के रहने वाले थे। घर में पत्नी व ऐक 5 साल की बच्ची है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button