कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या

ओटावा/एजेंसी। कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने के लिए जानी जाती थीं। पुलिस ने बताया कि 4 मार्च को रात करीब 9.30 बजे से उनको नैंसी पर हमले की खबर मिली। पुलिस अधिकारी ग्रेवाल को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस को खालिस्तानी कट्टरपंथियों पर इस हत्या का शक है। हालांकि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद जांच टीम ने दो घरों, एक खाली पार्किंग लॉट और हर्ब ग्रे पार्कवे के पास पैदल चलने वाले रास्तों के पास के इलाके को घेरकर अपनी जांच शुरू की है। फोरेंसिक टीमों ने फुटपाथ, सीढ़ियों और पास के रास्तों पर से जरूरी सबूतों बटोरे हैं ताकि हमलावर तक पहुंचा जा सके। लासेल पुलिस चीफ माइकल पीयर्स ने बुधवार शाम बयान जारी करते हुए नैंसी की पहचान की पुष्टि करते हुए उनकी मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘लासेल पुलिस सर्विस मिस ग्रेवाल के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी सहानुभूति रखती है। हम बताना चाहते हैं कि इन्वेस्टिगेटर इसे एक अलग घटना के तौर पर देख रहे हैं।’
यह लासेल में चार साल में पहली और विंडसर में 2026 की पहली हत्या दर्ज होने के दो हफ्ते बाद हुई है। घटना में पुलिस ने किसी संदिग्ध का नाम नहीं लिया गया है और ना ही किसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमलावर के बारे में कोई जानकारी होने पर इसे साझा करने के लिए कहा है। पुलिस ने डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से 519-969-5210 एक्सटेंशन 2531 पर संपर्क करने को कहा है।
नैंसी ग्रेवाल भारत के लुधियाना में पैदा हुई थीं। उनकी पढ़ाई लिखा भी पंजाब से ही हुई और इसके बाद वह कनाडा चली गईं। ओंटारियो के विंडसर/लासेल इलाके में जाने से पहले नैन्सी ग्रेवाल कैलगरी, अल्बर्टा में रहती थीं। नैंसी ने एक सिंगर और कमेंटेटर के तौर पर ऑनलाइन दुनिया में मौजूदगी बनाई थी। उनके यूट्यूब चैनल नैन्सी ग्रेवाल कनाडा पर 8,800 सब्सक्राइबर हैं। उनके 11,000 से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button