अमरोहा में घर के कोने-कोने से निकलने लगा सांप, दहशत में आए लोग, रेस्क्यू टीम ने किया बचाव

अमरोहा/उत्तर प्रदेश। अमरोहा से एक घर से बड़ी संख्या में सांपों के निकलने का मामला सामने आया है। इस मामला के सामने आने के बाद से लोग घबराए हुए हैं। ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। मामला रहरा थाना क्षेत्र के रहरई गांव का है। यहां एक घर में रविवार को अचानक कई सांप निकल आए। सांपों को देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया। रसोई और स्टोर रूम के कोनों में सांपों को रेंगते देख परिवार के लोग हैरत में पड़ गए।। परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। किसी प्रकार लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर 6 सांपों को पकड़ा।
अमरोहा के घर में बड़ी संख्या में सांपों के निकलने के मामले ने लोगों को चकित कर दिया। घटना की जानकरी तुरंत सांप पकड़ने वाली टीम को दी गई। कुछ ही देर में टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम के सदस्य ने घर के हर हिस्से की तलाशी ली। दीवारों की दरारों, लकड़ियों के ढेर और पुराने सामान के पीछे छिपे सांपों को एक-एक कर सुरक्षित रूप से पकड़ा गया। टीम के सदस्य ने बताया कि कुल छह सांप निकले। इसमें से पांच धामिन और एक कोबरा था।
रेस्क्यू टीम की ओर से करीब एक घंटे तक सांपों को पकड़ने का अभियान चलता रहा। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी सांपों को काबू कर लिया। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग घर के बाहर जमा हो गए। वे सांपों की संख्या देखकर हैरान थे। बच्चों और बुजुर्गों में बड़ी संख्या में सांपों को देखकर डर का माहौल दिखा। रेस्क्यू टीम के सदस्य ने बताया कि राहुल नाम के व्यक्ति ने घर में सांप निकलने की जानकारी दी थी। बबूल के वन के बगल में स्थित होने के कारण यहां सांप आए। दीवार तोड़ने के दौरान सांपों को देखा गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई।
सांपों के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते रेस्क्यू टीम नहीं पहुंचती तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पकड़े गए सभी सांपों को सर्पमित्र ने बाद में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वन विभाग की ओर से इस घटना के बाद लोगों को घरों के आसपास सफाई रखने और सांपों का बिल बंद करने को कहा है। इससे सांपों को निकलने की घटना पर रोक लग सकती है। गंदगी वाले इलाकों में सांप के आकर्षित होने की सबसे अधिक संभावना होती है।

अमरोहा: घर के कोने-कोने से निकलने लगा सांप, दहशत में आए लोग; रेस्क्यू टीम  ने किया बचाव - amroha snakes emerge from every corner of house panicking  residents rescue team arrives caught -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button