अहमदाबाद में 10 मंजिला पानी की टंकी के टॉप पर जेसीबी देखकर चौंके लोग

अहमदाबाद/एजेंसी। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए चुने गए अहमदाबाद में एक पानी की टंकी को बुलडोजर से तोड़ा गया। 10 मंजिला ऊंची पानी की बड़ी टंकी पर जेसीबी ने तोड़ा। अहमदाबाद में पानी की टंकी को तोड़ने के इतनी ऊंचाई पर जेसीबी के इस्तेमाल पर लोग हैरानी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस एक्शन के वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी जताते हुए मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि अबे उतरेगा कैसे? सोशल मीडिया पर सुर्खियों पर आया यह वीडियो सही है। दरअसल, अहमदाबाद में कालुपुर रेलवे स्टेशन के रीडेवपलमेंट का काम जोरों पर चल रहा है। इस अहमदाबाद जंक्शन के तौर पर जाना जाता है।
अमेजिंग अहमदाबाद नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने जेसीबी से 10 मंजिला ऊंची पानी की टंकी तोड़ने के वीडियो को डर के आगे जीत है? नहीं डर के आगे अहमदाबादी जेसीबी ड्राइवर है कैप्शन के साथ साझा किया है। ड्रोन वीडियो में जेसीबी पानी की टंकी के ऊपर मौजूद है। एनबीटी के पास वह वीडियो है, जिसमें जेसीबी को इतनी ऊंचाई पर कैसे भेजा गया है। उसे कैद किया गया है। जेसीबी का वजन आठ टन था। जानकारी के अनुसार यह पानी की टंकी 75 साल पुरानी थी। इसे तोड़ने का काम पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ था। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस तोड़ने के ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में 1 करोड़ रुपये का बीमा भी करवाया।
अहमदाबाद नगर निगम के अनुसार सारंगपुर के बीचों-बीच आई पानी की ओवरहेड टंकी की ऊंचाई काफी ज्यादा थी। ऐसे में इस तोड़ना आसान नहीं था। ऐसे में जेसीबी की मदद ली गई। यह टंकी करीब 60 फीट ऊंची थी। पहले क्रेन की मदद से जेसीबी को ऊपर भेजा गया। फिर बुलडोजर एक्शन के लिए 2 आदमी ऊपर भेजे गए। जेसीबी ने सर्किल में राउंड लगाकर इस टंकी तोड़ दिया। अहमदाबाद के कालुपुर रेलवे स्टेशन को 16 मंजिल का बनाया जा रहा है। जो वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होगा। सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया वीडियो सही है। अहमदाबाद नगर निगम के बताया है कि यह पानी की टंकी काफी पुरानी थी। जोकि लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं थी। इसके बाद इस पानी की टंकी को हटाने का फैसला लिया गया।

Ahmedabad Municipal Corporation Demolishes Sarangpur Water Tank with Crane  & JCB - Ahmedabad News | Bhaskar English

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button