कार के अंदर शराब और चखना, घर से एक किमी दूर गाड़ी में मिली एसडीओ की लाश

जगदलपुर/छत्तीसगढ़। जगदलपुर में एक एसडीओ की लाश संदिग्ध हाल में मिली है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CG-MSC) के एसडीओ पर पदस्थ शोभाराम देवहारी की डेड बॉडी शनिवार सुबह उनकी गाड़ी में मिली है। जांच के दौरान पुलिस को एसडीओ की गाड़ी से शराब और चखना मिला है। हालांकि उनके शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं।
लाश कार में संदिग्ध हालत में मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। शोभाराम की डेड बॉडी उनके घर के करीब एक किमी की दूरी पर मिली है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गाड़ी में संदिग्ध अवस्था में उन्हें देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी खोलकर देखा तो शोभाराम की मौत हो चुकी थी।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, एसडीओ शोभाराम देवहारी बालोद जिले के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से ये जगदलपुर के कुशवाहा भवन माड़िया चौक के पास रह रहे थे। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों देखा कि शोभाराम अपनी गाड़ी में बेसुध पड़े थे। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी फौरन बोधघाट पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने तरफ कार का लॉक खोलकर शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। माना जा रहा है कि 13 फरवरी की रात उन्होंने कार में बैठकर ही शराब होगी। पुलिस के अनुसार, शरीर में किसी तरह के निशान नहीं हैं। संभवत हार्ट अटैक से मौत हो सकती है।
मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच हो रही है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button