गाजियाबाद में दिल्ली पुलिस का सिपाही दीपक चोरी की गाड़ी से एक्सीडेंट करने के मामले में गिरफ्तार, भेज दिया गया जेल

शाहदरा स्थित साइबर सेल में तैनात है आरोपी

गाजियाबाद। शालीमार थाना क्षेत्र में एक महिला से स्नैचिंग में गिरफ्तार दिल्ली पुलिस के सिपाही की गिरफ्तारी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि दिल्ली पुलिस के एक और सिपाही की गिरफ्तारी का दूसरा मामला लिंक रोड थाना क्षेत्र में आया है। यहां पर एक सिपाही ने नोएडा से चोरी हुई सेल्टॉस कार से बुजुर्ग को उड़ा दिया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। जांच का दायरा आगे बढ़ा, तो इस कार को दिल्ली पुलिस का सिपाही चला रहा था। उसे मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया।
14 दिसंबर को लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ था। इसमें सूर्य नगर निवासी रजत शर्मा ने केस दर्ज कराया था कि उनके पिता जय प्रकाश सैनी 14 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे टहलने के लिए निकले थे, तभी घर पास ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना मिलते ही वह एमएमजी अस्पताल पहुंचे। वहां से उन्होंने यशोदा अस्पताल में पिता को रेफर करा लिया। इलाज के दौरान 21 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी थी। पुलिस को कार नंबर के आधार पर पता चला कि किया सेल्टॉस कार से बुजुर्ग को टक्कर मारी गई। कार चलाने वाले की जांच पड़ताल की गई, तो उसकी पहचान दिल्ली पुलिस के सिपाही दीपक कुमार के रूप में हुई थी। दीपक शाहदरा स्थित साइबर सेल में तैनात है। वह चोरी की गाड़ी से सूर्यनगर में अपने किसी जानकार से मिलने आया था। गांड़ी नंबर के आधार पर जांच की गई, तो गाड़ी 2022 में नोएडा के थाना सेक्टर-58 से चोरी हुई थी। जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। सोमवार रात उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसने चोरी की बात स्वीकार नहीं की।

गाजियाबाद: दिल्ली पुलिस का सिपाही दीपक गिरफ्तार ➡चोरी की गाड़ी से एक्सीडेंट  करने के मामले में अरेस्ट ➡दिल्ली के गोकुलपुरी थाने में तैनात ...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button