हरिद्वार में कुख्यात पर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावर गिरफ्तार, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

हरिद्वार/उत्तराखंड। कुख्यात पर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावर गिरफ्तार, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड। लक्सर में पुलिस के वाहन पर हमला कर कुख्यात विनय त्यागी को गोलियां मारने वाले दोनों हमलावरों को पुलिस ने खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान सनी यादव उर्फ शेरा और अजय कुमार निवासीगण काशीपुर ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि सन्नी यादव हत्या और लूट के मामलों में साल 2012 में जेल से छूटने के बाद नौकरी के लिए मेरठ गया था। वहीं उसकी मुलाकात विनय त्यागी से हुई थी। काफी दिन तक वह विनय त्यागी के लिए रंगदारी और वसूली के धंधे में शामिल रहा।
वसूली गई रकम से 20 लाख रुपये का हिस्सा मांगने पर विनय त्यागी ने उसे मारपीट कर भगा दिया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए सन्नी उर्फ शेरा काफी समय से विनय त्यागी को मारने की फिराक में था। देहरादून से रुड़की जेल शिफ्ट करने और पेशी पर लक्सर ले जाने की जानकारी मिलने पर उसने अपने साथ ही अजय के साथ मिलकर हमला किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि दोनों आरोपितों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। बताया कि हमले के दौरान लापरवाही देखते हुए उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल संजय और हिमांशु को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की गहन जांच के आदेश पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button