तलाकशुदा महिला पर आया नाबालिग का दिल, फोन पर किसी और से करती थी बात तो दी खौफनाक सजा

बुलंदशहर,(उत्तर प्रदेश)। यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने पलक उर्फ शानू शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला सनसनीखेज खुलासा किया है। तलाकशुदा महिला की हत्या 14 वर्षीय किशोर ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को पहासू में पुलिस ने 26 वर्षीय तलाकशुदा महिला का शव उसके घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित एक नाले से बरामद किया था। महिला के गले में मोबाइल की चार्जिंग केबल थी, जबकि उसके चेहरे को ईंट से कुचला गया। लाश को देखकर लगा रहा था कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई। फिर उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे को ईंट से कुचला गया। वहीं, घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर घटना का खौफनाक खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों की माने तो आरोपी नाबालिग का महिला के घर आना-जाना था, जबकि नाबालिग तलाकशुदा महिला को मन ही मन चाहता था। पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने महिला कहने पर उसे 500 रुपये और गैस सिलेंडर भी दिया था। इसके बाद भी महिला ने मामूली बात पर उसे एक थप्पड़ जड़ दिया था।

दूसरों ने बात करने पर चिढ़ता था नाबालिग
एसपी देहात बजरंगबली ने बताया कि किशोर को महिला का फोन पर दूसरों से बात करना अच्छा नहीं लगता था। नाबालिग को यह बात महिला की नागवार गुजरती थी। सोते समय नाबालिग ने पलक के सिर पर ईंट से हमला किया था। वह उस वक्त गहरी नींद में सो रही थी। इसके बाद आरोपी ने पलक के मोबाइल के चार्जर की केबल निकाली और उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी महिला के शव को वहां से घसीटते हुए नाले के पास ले गया और लाश को फेंककर फरार हो गया। पुलिस उसकी निशानदेही पर महिला का मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button