डीआरआई का बड़ा एक्शन: चेन्नई में 6.26 करोड़ की लाल चंदन जब्त, चार गिरफ्तार

चेन्नई/एजेंसी। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने चेन्नई से लाल चंदन की अवैध तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 6.26 करोड़ रुपये मूल्य की 15 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त की गई।
वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। विदेशी व्यापार नीति के तहत लाल चंदन (टेरोकार्पस सैंटालिनस) का निर्यात प्रतिबंधित है। डीआरआई अधिकारियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि चेन्नई और उसके आसपास के विभिन्न गोदामों में लाल चंदन को गुप्त रूप से जमा किया जा रहा है और दिल्ली के रास्ते इसका निर्यात करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके बाद, अधिकारियों ने नौ से 11 दिसंबर के बीच तीन परिसरों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया। गिरफ्तार किए गए चार लोगों में मुख्य आरोपित, लाल चंदन की पैकिंग और परिवहन में शामिल दो सहयोगी और एक आपूर्तिकर्ता मध्यस्थ शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button