थार में बार-बार आ रही दिक्कतों से आ गया था तंग, गधों से गाड़ी खिंचवाकर शोरूम ले गया युवक

पुणे/महाराष्ट्र । पुणे का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति अपनी महिंद्रा थार को गधों से खींचवा रहा है। उसने ऐसा डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के तौर पर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो गधे थार गाड़ी को खींच रहे हैं और दो लोग ड्रम बजा रहे हैं। दरअसल पुणे के जुन्नार निवासी गणेश सांगड़े ने कुछ महीने पहले थार खरीदी थी। लेकिन तभी से उनकी गाड़ी में पानी का रिसाव और इंजन की तेज आवाज जैसी दिक्कतें सामने आ रही थीं। सांगड़े ने डीलर से कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इससे नाराज होकर उन्होंने अनोखे विरोध प्रदर्शन को चुना। उन्होंने अपनी थार को मराठी पोस्टरों से ढक किया और गधों से वाकड स्थित सह्याद्री मोटर्स शोरूम तक अपनी गाड़ी खिंचवाई। वीडियो को देखकर लोग सांगड़े की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।
एक ऐसा ही अनोखा मामला महाराष्ट्र के वसई से सामने आया। यहां नगर निगम ने हिंदू श्मशान घाट पर खेल और व्यायाम उपकरण लगा दिए। इससे नाराज होकर इलाके के लोगों ने नगर निगम के वार्ड समिति कार्यालय तक मार्च निकाला। इस मार्च में लोगों ने भूतों का वेश धारण किया था। सफेद चादरों और भूतिया मेकअप में लिपटे लोगों ने नगर निगम अधिकारियों को व्यंग्यात्मक ढंग से धन्यवाद किया और आभार स्वरूप उन्हें फूल भेंट किए। लोगों ने कहा कि भूतों की देखभाल करने के लिए वह नगर निगम के आभारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button