लापता बेटे को खोजने का झांसा देकर बुजुर्ग से 60000 की ठगी, पुलिस ने आरोपी ठग को पकड़ा, 9 हजार की हुई रिकवरी

शिवपुरी/मध्य प्रदेश। शिवपुरी जिले की बैराड़ पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बुजुर्ग के लापता बेटे को ढूंढने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। यह आरोपी पिछले काफी समय से फरार था। पुलिस ने इस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। साथ ही काफी समय से तलाश कर रही थी। अब आखिरकार इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इसके पास से 9 हजार भी बरामद कर लिए हैं।
बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 7 निवासी खैरू जाटव ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा इंद्रजीत लापता हो गया था। इस दौरान तीन लोगों- नरेंद्र रावत, बलवीर रावत और रामअवतार रावत ने उसे ढूंढने का झांसा देकर 60 हजार रुपये ठग लिए थे। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/25 के तहत बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया था।
इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने पहले नरेंद्र रावत और रामअवतार रावत को गिरफ्तार किया। हालांकि तीसरा आरोपी बलवीर रावत फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी अमन सिंह राठौड़ ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस इस फरार आरोपी की लगातार तलाश में थी। तभी मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने 4 नवंबर को बलवीर पुत्र कैलाश रावत, निवासी लालगढ़ थाना सिरसौद को पोहरी कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से बाकी रकम को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button