अवैध पिस्टल के साथ युवक का फोटो वायरल, खुद को भाजपा का युवा नेता बताकर फैला रहा दहशत

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ जिले में युवाओं के बीच अवैध असलाह (हथियारों) के प्रदर्शन का चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सासनी गेट थाना क्षेत्र के अवतार नगर का है, जहां एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि यह युवक खुलेआम असलाह का प्रदर्शन कर इलाके में दहशत का माहौल बनाता है।
पुलिस के मुताबिक वायरल फोटो में दिख रहा युवक सासनी गेट थाना क्षेत्र के अवतार नगर का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी युवक स्वयं को भाजपा का युवा नेता बताकर रौब झाड़ता है और इसी की आड़ में वह अवैध पिस्टल का प्रदर्शन कर क्षेत्र में डर और अराजकता फैलाने की कोशिश करता है।
लोगों ने पुलिस से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी सिटी मृगांक शेखर ने कहा घटना का संज्ञान ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। युवक के खिलाफ संगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button